back to top

एपस्टीन फाइल्स इस समय पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

Must Read

एपस्टीन फाइल्स इस समय पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

इन फाइलों में कई बड़े-बड़े नेताओं से लेकर फिल्म सितारों तक के नाम शामिल हैं। हॉलीवुड के कई सितारों का नाम पहले ही सामने आ चुका है और लगातार नए-नए नाम जुड़ते जा रहे हैं। अब इन एपस्टीन फाइल्स में बॉलीवुड कलाकारों के नाम भी सामने आने लगे हैं।

गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाले अनुराग कश्यप का नाम भी एपस्टीन फाइल्स में शामिल बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इस फाइल से जुड़ा एक ईमेल तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अनुराग कश्यप का नाम गेस्ट लिस्ट में दिखाई देता है। दावा किया जा रहा है कि अनुराग बीजिंग में होने वाले एपस्टीन से जुड़े एक इवेंट में शामिल होने वाले थे।

एपस्टीन फाइल्स में अपना नाम आने पर फैंस जहां हैरान हैं, वहीं अब अनुराग कश्यप ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि वे जिंदगी में कभी बीजिंग नहीं गए। हिन्दुस्तान टाइम्स से बातचीत में अनुराग ने कहा—“मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। मुझे वक्ता के तौर पर हर महीने करीब 15 निमंत्रण मिलते हैं, और मैं शायद ही कभी किसी को जवाब देता हूँ। मैं अपनी पूरी जिंदगी में कभी बीजिंग नहीं गया। यह एक साधारण ईमेल है, जो अपने आप में सब कुछ स्पष्ट कर देता है। मेरे नाम से बनाई गई क्लिकबेट खबरें मेरी फिल्मों से ज्यादा लोकप्रिय हैं।”

#anuragkashyap #bollywoodnews

- Advertisement -spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest News

Q1 में दोगुना हुआ लोढ़ा डेवलपर्स का मुनाफा, 446 करोड़ रुपये कर्ज घटाया, सोमवार को निवेशकों की रहेगी खास नजर ?

रियल एस्टेट सेक्टर की प्रमुख कंपनी लोढ़ा डेवलपर्स ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही (Q1 FY27) के शानदार...
- Advertisement -spot_imgspot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_imgspot_img