back to top

प्रतापगढ़ में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास का मामला,सपा प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

Must Read

चौथा अक्षर संवाददाता/प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ जनपद के रानीगंज थाना क्षेत्र में विश्वकर्मा समाज के एक गरीब परिवार की कक्षा 6 की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म के प्रयास की घटना ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 13 मार्च 2026 को हुई इस घटना के संबंध में 14 मार्च को मुकदमा दर्ज किया गया, जिसमें पॉक्सो एक्ट एवं भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराएं शामिल हैं, इसके बावजूद अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

पीड़ित परिवार को लगातार धमकियां मिल रही हैं और वे भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं। वहीं, न्याय की मांग उठाने पर पुलिस के अभद्र व्यवहार का मामला भी सामने आया, जिसका ऑडियो वायरल होने के बाद संबंधित इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर किया गया है।

आज समाजवादी पार्टी के नेता इंजीनियर संदीप विश्वकर्मा, पूर्व विधायक सदर राज कुमार पाल जी, कमलेश विश्वकर्मा, राम प्रसाद विश्वकर्मा (पूर्व प्रधान), राजेश विश्वकर्मा, राजीव विश्वकर्मा (एडवोकेट), बाबूलाल विश्वकर्मा, अशोक विश्वकर्मा (सभासद), राम शिरोमणि विश्वकर्मा, प्रदीप पाल जी, अतुल विश्वकर्मा, दीपक पटेल, अरुण गांधी (जिला पंचायत सदस्य), सोनू विश्वकर्मा, डॉ. दीप विश्वकर्मा, प्रकाश विश्वकर्मा (एडवोकेट) सहित अन्य प्रमुख लोग पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

इस दौरान पुलिस प्रशासन से वार्ता कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई।

प्रमुख मांगें:आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए, पीड़ित परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए , तत्कालीन थाना अध्यक्ष को निलंबित किया जाए

इंजीनियर संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बेटियों की सुरक्षा के नाम पर केवल जुमलेबाजी कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या विश्वकर्मा समाज हिंदू नहीं है? घटना के इतने दिन बाद भी आरोपियों की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, उल्टा पीड़ित परिवार को खुलेआम धमकियां दी जा रही हैं।

इंजीनियर संदीप विश्वकर्मा ने बताया कि इस गंभीर मामले से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को भी अवगत कराया जाएगा, ताकि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।

पूर्व विधायक सदर राज कुमार पाल जी ने कहा कि यदि पीड़ित परिवार के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय हुआ, तो समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी

- Advertisement -spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest News

RR vs RCB: विराट कोहली और रियान पराग के बीच मैदान पर दिखी मजेदार नोक-झोंक, मैच में बढ़ा रोमांच ?

आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला सिर्फ रन और विकेट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इस मैच में दर्शकों को...
- Advertisement -spot_imgspot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_imgspot_img