back to top

प्रधानमंत्री ने एस्टोनिया गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम श्री अलार करिस से मुलाकात की

Must Read

चौथा अक्षर संवाददाता/नई दिल्ली

प्रधानमंत्री श्री मोदी और राष्ट्रपति करिस ने पिछले वर्ष पेरिस में एआई एक्शन समिट के दौरान हुई अपनी मुलाकात को गर्मजोशी से याद किया। दोनों नेताओं ने लोकतंत्र और कानून के शासन के साझा मूल्यों तथा अंतरराष्ट्रीय शांति और स्थिरता के साझा लक्ष्यों पर आधारित भारत-एस्टोनिया संबंधों को और आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

दोनों नेताओं ने जनवरी 2026 में 16वें भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन के दौरान भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते के सफल समापन के साथ भारत-यूरोपीय संघ संबंधों में आई महत्वपूर्ण रणनीतिक प्रगति का स्वागत किया।

दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की, विशेष रूप से आईटी और डिजिटलीकरण में चल रहे सहयोग पर चर्चा की। उन्होंने भविष्य की प्रौद्योगिकियों, ई-गवर्नेंस, साइबर सुरक्षा, स्टार्टअप और शिक्षा एवं कौशल विकास सहित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में सहयोग को और बढ़ाने की संभावनाओं पर जोर दिया। इसके अलावा, उन्होंने  क्लीन एनर्जी और स्मार्ट एनर्जी मैनेजमेंट में सहयोग की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया।

दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

दोनों नेताओं ने भारत और एस्टोनिया के बीच बढ़ते सांस्कृतिक संबंधों और पारस्परिक जन-संपर्क पर संतोष व्यक्त किया। राष्ट्रपति करिस ने एस्टोनिया में भारतीय पेशेवरों के योगदान की सराहना की और दोनों पक्ष टैलेंट मोबिलिटी तथा पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में मिलकर काम करने पर सहमत हुए।

- Advertisement -spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest News

अक्टूबर में लॉन्च होगी Audi Q3, 204hp इंजन और 4-स्पोक स्टीयरिंग से होगी खास ?

Audi Q3 Launch Date: लग्जरी कार पसंद करने वाले भारतीय ग्राहकों के लिए ऑडी जल्द ही अपनी लोकप्रिय SUV...
- Advertisement -spot_imgspot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_imgspot_img