back to top

यूपी में बनेगा एक और विश्वविद्यालय, योगी कैबिनेट से म‍िली स्वीकृति ?

Must Read

प्रदेश में निजी विश्वविद्यालयों का दायरा बढ़ता जा रहा है। नोएडा स्थित मेट्रो यूनिवर्सिटी को संचालन की अनुमति पत्र (एलओपी) मिलने के साथ ही प्रदेश में निजी विश्वविद्यालयों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है। इसके साथ ही फिरोजाबाद में अमरदीप विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए आशय पत्र भी जारी किया गया है।

कैबिनेट की स्वीकृति के बाद उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि अमरदीप मेमोरियल ट्रस्ट को उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 के तहत आशय पत्र (एलओआइ) दिया गया है।

यह विश्वविद्यालय फिरोजाबाद के ग्राम पचवान में करीब 20.08 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित है। निजी विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए न्यूनतम 20 एकड़ भूमि होना अनिवार्य है, जिसे संबंधित ट्रस्ट ने पूरा किया है। प्रस्ताव का मूल्यांकन उच्च स्तरीय समिति द्वारा किया गया। समिति की संस्तुति के बाद ही सरकार ने आशय पत्र जारी किया।

यूपी में बनेगा एक और विश्वविद्यालय, योगी कैबिनेट से म‍िली स्वीकृति ?
यूपी में बनेगा एक और विश्वविद्यालय, योगी कैबिनेट से म‍िली स्वीकृति ?

वहीं मेट्रो यूनिवर्सिटी का आशय पत्र पहले जारी किया गया था, अब इसके संचालन के लिए अनुमति पत्र जारी किया गया है। निजी क्षेत्र में विश्वविद्यालयों की बढ़ती संख्या से छात्रों को अपने ही जिले या आसपास उच्च शिक्षा के अधिक विकल्प मिलेंगे।

- Advertisement -spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest News

धिक्कार है, इतनी बेशर्म हो गई पटना की पुलिस, 6 साल के मासूम बच्चे को ही गिरफ्तार कर लिया

चौथा अक्षर संवाददाता/ पटना पटना की सड़कों पर जब छात्र अपने हक की लड़ाई लड़ रहे थे, तब पहली कक्षा...
- Advertisement -spot_imgspot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_imgspot_img