back to top

भाजपा सरकार चाहे कितनी भी कोशिश कर ले, वह उन्हें छात्रों की आवाज़ उठाने से नहीं रोक सकती ,कार्यक्रम वहीं होगा, उसी जगह पर होगा-राहुल गाँधी

Must Read

चौथा अक्षर संवाददाता / प्रयाग राज
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गाँधी की 8 अगस्त 2026 को प्रयागराज में प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए जगह देने वाले ट्रस्ट ने अनुमति रद्द कर दी, जिसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि बीजेपी सरकार चाहे कितनी भी कोशिश कर ले, वह उन्हें छात्रों की आवाज़ उठाने से नहीं रोक सकती। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा- कार्यक्रम वहीं होगा, उसी जगह पर होगा यही बात राजेंद्र पाल गौतम और उनके सहयोगियों पत्रकारों से संवाददाता सम्मलेन में कही। यह कार्यक्रम 8 अगस्त को प्रयागराज के केपी ग्राउंड में होना था और वहीँ पर होगा।

उल्लेखनीय है कि छात्रों की गूंज के इस कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली थीं , 30 जुलाई को अनुमति मिल गई थी और 31 को पैसे जमा कर दिए थे कि अचानक कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए उनके ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की अनुमति रद्द कर दी। ट्रस्ट ने कार्यक्रम रद्द करने के लिए आयोजन स्थल पर जलभराव का भी हवाला दिया।इसके तुरंत बाद राहुल गाँधी ने एक्स पर लिखा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र फीस वृद्धि और सीट कटौती के खिलाफ़ अपने भविष्य की लड़ाई लड़ रहे हैं। लेकिन प्रशासन छात्रों को सुनने के बजाय उन पर FIR कर रहा है। मोदी सरकार की नीति ही युवाओं की आवाज़ दबाना है। सवाल पूछो तो लाठी, विरोध करो तो मुक़दमे, और आवाज़ उठाओ तो पेलेट गन। उन्होंने कहा कि जब मैंने छात्रों की बात को सुनने के लिए प्रयागराज आने का फैसला किया, तब से प्रशासन मेरे कार्यक्रम को हर संभव तरीके से रोकने की कोशिश कर रहा है। साफ़ है, उन्हें छात्रों की गूंज से भी डर लग रहा है। मैं छात्रों के साथ हूँ। सरकार चाहे जितनी भी कोशिश कर ले, मुझे छात्रों की आवाज़ उठाने से रोक नहीं सकती।

प्रयागराज के केपी ग्राउंड में आठ अगस्त को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम ‘‘छात्रों की गूंज’’ के लिए अनुमति केपी ट्रस्ट द्वारा रद्द किए जाने के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष आठ अगस्त को प्रयागराज आएंगे और छात्रों से संवाद करेंगे। प्रयागराज में देर शाम राय ने पत्रकारों से कहा कि यह शहीदों और प्रतियोगी छात्रों की धरती है और यहां शुरू से प्रतियोगी छात्र अपना भविष्य तलाशते रहे हैं। राहुल जी आठ अगस्त को यहां आएंगे और बच्चों से संवाद करेंगे।

उन्होंने कहा कि मेरा सरकार और प्रशासन से आग्रह है कि हमें वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराए क्योंकि हम चाहते हैं कि हमारे नेता राहुल गांधी बच्चों से संवाद करें। कार्यक्रम की रसीद से स्पष्ट है कि वहां (केपी ग्राउंड) खेल खिलाया जाता है। शनिवार शाम को कॉलेज बंद रहेगा और अगले दिन रविवार है। सरकार राहुल गांधी से घबरा गई है। राय ने कहा कि जैसे संसद में राहुल गांधी के डर से प्रधानमंत्री नहीं आ रहे हैं उससे साबित हो गया है कि यह सरकार डर गई है। जिस तरह से राजस्थान के कोटा का कार्यक्रम रद्द कराया गया, देहरादून का कार्यक्रम रद्द कराया गया, उसी तरह यहां का कार्यक्रम रद्द कराया गया।
उन्होंने कहा कि यह कोई राजनीति कार्यक्रम नहीं है छात्रों का कार्यक्रम है। छात्रों के स्कूल में होगा,पूर्व निर्धारित जगह, और पूर्व निर्धारित समय पर ही होगा।

राजेंद्र पल गौतम और उनके सहयोगियों ने संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि इलाहाबाद में 8 अगस्त को राहुल गाँधी के तय कार्यक्रम के लिए मैदान की मंजूरी वापस ले ली गयी है। ये आपत्ति किसी ट्रस्ट की नहीं, एक डरी हुई सरकार की है। राहुल गाँधी के मौजूदा तेवर से दिल्ली से लेकर लखनऊ तक का सिंहासन डोल रहा है। जो लोग इलाहाबाद और वहाँ के विश्वविद्यालय की तासीर जानते हैं, वे इसके नतीजे का अनुमान लगा सकते हैं। के.पी. कॉलेज के ग्राउंड पर हमेशा ही राजनीतिक सभाएँ होती रही हैं। राहुल गांधी को रोकने का मतलब है कि पूरा इलाहाबाद शहर के.पी.कॉलेज के ग्राउंड में तब्दील हो जाएगा। शासन-प्रशासन की इस क्षुद्र हरक़त का जवाब इलाहाबाद में पढ़ रहे और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे वे लाखों छात्र देंगे जिनके दिल में 1942 में कचहरी पर झंडा फहराते शहीद हो गये लाल पद्मधर की भावना ज़िंदा है। अत्याचारी शासन के पाँव तब भी उखड़े थे, अब भी उखड़ेंगे।छात्रसंघ भवन पर स्थापित लाल पद्मधर की मूर्ति छात्रसंघ को ख़त्म करने वाली इस सरकार के अंत की शुरुआत देखकर मुस्करायेगी जब 9 अगस्त का ऐतिहासिक नारा 8 अगस्त को थोड़ा बदलकर गूँजेगा- जो डरे नहीं थे गोरों से, वे क्या डरेंगे चंदा चोरों से..!

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest News

वनमाली सृजन पीठ, नयी दिल्ली के तत्वावधान में नेहरू प्लेस स्थित सृजन पीठ कार्यालय में जगन्नाथ प्रसाद चौबे वनमाली जी की 114वीं जयंती का...

अशोक मिश्र /नयी दिल्ली जगन्नाथ प्रसाद चौबे वनमाली जी की 114वीं जयंती का आयोजन पिछले दिनों 4 अगस्त को वनमाली...
- Advertisement -spot_imgspot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_imgspot_img