चौथा अक्षर संवाददाता/देवरिया
देवरिया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के खोराराम गांव के पास शुक्रवार शाम बगीचे में अचेतावस्था में एक युवक को देख लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। उनके जेब में मिले परिचय पत्र से उनकी पहचान की गई। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के अस्पताल की इमरजेंसी ले गई। डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद स्वजन में चीख पुकार मच गई। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
मृतक की पहचान रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी 28 वर्षीय पंकज विश्वकर्मा पुत्र स्व. सत्यदेव विश्वकर्मा के रूप में हुई है। पंकज एक निजी स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। उनकी शादी लगभग तीन महीने पहले 24 नवंबर 2025 को प्रियंका से हुई थी। वह रोज की भांति बटुलही से विद्यालय के लिए पढ़ाने के लिए गए। विद्यालय से छुट्टी होने के बाद दोपहर 3:30 बजे वह अपने घर के लिए निकले। रास्ते में वह खोराराम के समीप अचेतावस्था में बगीचे में मिले।
लोगों ने बगीचे में उन्हें गिरा देखा तो डायल 112 पर सूचना दी। सदर कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राकेश राय ने बताया कि युवक पेड़ के नीचे लेटा था। शरीर पर चोट के निशान भी नहीं है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा।
रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बटुलही के पंकज विश्वकर्मा की मृत्यु की घटना से गांव के लोग काफी गमगीन है। सुबह घर से पास के विद्यालय में पढ़ाने के लिए प्रतिदिन की तरह बाइक से निकले थे। रामलक्षन-देवरिया मार्ग पर खोराराम गांव के एक बाग के समीप वे बाइक से गिरे पड़े थे।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की और परिजनों को सूचित किया। परिवार के सदस्य घटना स्थल पर पहुंचे और शव देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। सदर कोतवाल राकेश राय ने बताया कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस फिलहाल मामले की गहन जांच में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके।
उनके जेब में मिले परिचय पत्र से उनकी पहचान की गई। युवक की शादी नवंबर 2025 में हुई थी। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। पत्नी प्रियंका का रो–रो कर बुरा हाल है। पुत्र की मृत्यु का समाचार सुनते ही मां उर्मिला मूर्छित हो जा रही थी। आसपास के लोगों ने बताया पंकज काफी मिलनसार स्वभाव के थे।






